गुवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए सख्ती लगाए गए सीसीटीवी

गुवा| गुवा रेलवे स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से गुवा रेलवे विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में आधुनिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे पूरे रेलवे स्टेशन क्षेत्र पर कड़ी और प्रभावी निगरानी रखी जा सके। यह कैमरा ऐसे स्थान पर स्थापित किया गया है, जहां से प्लेटफॉर्म, यार्ड और आसपास के संवेदनशील इलाकों की गतिविधियों पर साफ नजर रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ महीनों से गुवा रेलवे स्टेशन से स्क्रैप लोहे की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। चोर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर स्क्रैप लोहा चोरी कर फरार हो जाते थे, जिससे रेलवे विभाग को आर्थिक क्षति के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंता भी बनी रहती थी। कई बार शिकायतों के बावजूद चोरी की घटनाएं पूरी तरह नहीं रुक पा रही थीं। इन बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया। कैमरे की मदद से अब चौबीसों घंटे स्टेशन क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि की निगरानी की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और समय रहते कार्रवाई करना अब अधिक आसान हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *