चाईबासा| झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से ही प्रारंभ हो गई है। पहली पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं ली जा रही है। चाईबासा के 53 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को पहली पाली में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के विद्यार्थियों ने सोशल साइंस विषय की परीक्षा दी। कुल 15494 में से 15390 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में 24 केंद्रों में इंटरमीडिएट कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की फिजिक्स विषय की परीक्षा ली गई। इस विषय की परीक्षा में कुल 1359 में से 1350 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 9 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। विधि व्यवस्था के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वहीं केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारी की नियुक्ति के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परीक्षा की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।


