आदिवासी जनाधिकार एका मंच और एसएफआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर संसद में दिए बयानों पर विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री का पुतला फूंका। वहीं गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग रखी। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी जनाधिकार एका मंच और एसएफआई से जुड़े कार्यकर्ता गृहमंत्री अमित शाह के पुतले की शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने गृहमंत्री शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। गृहमंत्री द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। कामरेड नेता गौतम लाल डामोर ने गृहमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री होते हुए संविधान निर्माता के खिलाफ इस तरह बयानबाजी उनकी छोटी सोच को उजागर करती है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी को बाबा साहब की तौहीन के साथ संविधान और लोकतंत्र का अपमान बताया है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।


