गृहमंत्री विजय शर्मा बोले-नक्सलवाद के लिए छत्तीसगढ़ में जगह नहीं:कहा-हथियार छोड़कर गणतंत्र में लौटें, 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा नक्सलवाद

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद की जगह नहीं है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने आह्वान किया कि हथियार छोड़कर मूलधारा में लौटें। अपने विचारों की अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता भारत के संविधान में निहित है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ 31 मार्च तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी आह्वान किया है कि सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का समय निर्धारित किया है। शर्मा ने कहा कि वे पूर्ण विश्वास के साथ कह रहे हैं कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। देश में बस्तर की अलग पहचान
गृहमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, बस्तर के कई ऐसे इलाकों में जहां दशकों से तिरंगा नहीं फहरा था, वहां तिरंगा फहर रहा है। समूचा बस्तर नक्सल वाद से मुक्त हो रहा है। इस बात का संकल्प है सरकार का कि बस्तर के कोने-कोने तक भारत का संविधान लागू किया ही जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद समाप्त हो रहा है, इसका पहला श्रेय वहां की जनता को जाता है। दूसरा श्रेय हमारे जवानों के भुजाओं की ताकत को है। शर्मा ने कहा कि कोई शिक्षा दूतों को मारे, नदी किनारे बम प्लांट करे, सड़क व पुल पुलिया में बम लगा दे, ऐसे लोगों के लिए लोकतंत्र में जगह नहीं है। गृहमंत्री ने कर्रेगट्टा में हुए आईडी ब्लास्ट में 10 जवानों के घायल होने को लेकर कहा कि कर्रेगट्टा पहाड़ में नक्सलियों के साम्राज्य को पुलिस ने नेस्तनाबूद कर दिया था। बौखलाहट से नक्सलियों ने उसी स्थान पर आईडी प्लांट किया था। हमारे जवानों का बेहतर उपचार चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *