गृहमंत्री शर्मा के घर के बाहर महिला ने पिया फिनाइल:अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दो दिन से कर रही थी प्रदर्शन; मेकाहारा में भर्ती

छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ पिछले दो दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। महिलाएं अपने बच्चों के साथ पंचायत मंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर पहुंचीं और मंत्री के न होने पर वहीं धरने पर बैठ गईं है। इसी दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने फिनाइल पी लिया। महिला का नाम अश्वनी सोनकर बताया जा रहा है। महिला को फिलहाल मेकाहारा में एडमिट किया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने वादा करके भी अब तक मांगें पूरी नहीं की है। अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार के वक्त से आंदोलन चल रहा है। दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की महिलाएं और परिजन लगातार 307 दिनों से धरने पर हैं। इनका कहना है कि कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया था। तब भाजपा नेताओं ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप महिलाओं का आरोप है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने वादा किया था कि सरकार बनने के 2 दिन में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। लेकिन सरकार बने करीब 2 साल हो चुके हैं, फिर भी नौकरी नहीं मिली। संविलियन से पहले दिवंगत शिक्षाकर्मी के परिजन प्रदर्शनकारी वे परिजन हैं जिनके परिजन संविलियन (समायोजन) से पहले ही दिवंगत हो गए थे। नियमों में अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान होने के बावजूद इन्हें अब तक नौकरी नहीं दी गई है। पुरानी सरकारों पर भी सवाल प्रदर्शन कर रहे लोगों कहना है कि यह आंदोलन भाजपा के पूर्व शासनकाल में भी शुरू हुआ था। उस समय भी आश्वासन दिया गया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। कांग्रेस शासन में भी हालात नहीं बदले। तब महिलाओं ने सामूहिक मुंडन कराकर और अर्थी सजाकर विरोध जताया था। अब भी जारी है संघर्ष अब भाजपा की सरकार बनने के दो साल बाद भी स्थिति जस की तस है। दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की महिलाएं और परिजन आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *