रायपुर में प्रॉपर्टी विवाद में हंगामा:महिला बोली-जबरन घर में घुसकर की तोड़फोड़, कोर्ट में चल रहा है मकान का केस

रायपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हंगामा हो गया। एक महिला का आरोप है कि उसके घर पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन घुस गए। फिर घर में तोड़फोड़ और मारपीट की है। महिला का कहना है कि इस मकान का मामला कोर्ट में चल रहा है। लेकिन आरोपी जबरन घर में घुसकर धमकी देने लगे। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, किरण वर्मा ने थाने में शिकायत भी जिसमें बताया कि वह कैलाश नगर उरला की रहने वाली है। उसके मकान का कोर्ट में केस चल रहा है। 21 अगस्त की रात लता बाई के पुत्र मनोज वर्मा और उसकी पत्नी अपने बेटों के साथ मकान में आ गई। उसने मकान में घुसकर तोड़फोड़ किया और लाइट को काट दिया। किरण का आरोप है कि दूसरे पक्ष में गाली गलौज करो उसे जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *