गेट में 65 से अधिक रहे सफल, ​माइनिंग में बीआईटी के एखलाक सरवर को आई रैंक 4

आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। आईआईटी आईएसएम, धनबाद से केमिकल इंजीनियरिंग में अमलान कुमार त्रिपाठी को देश में पहला रैंक मिला है। अमलान मूल रूप से भुवनेश्वर, ओड़िसा के हैं। आईआईटी धनबाद के 2019-23 बैच के छात्र रहे हैं। अपने दूसरे प्रयास में सफल रहे। अमलान पीएसयू में जाना चाहते हैं। उन्हें 10वीं बोर्ड में सीबीएसई से 10 सीजीपीए के साथ सफलता मिली थी। वहीं 12वीं में 78% से ओड़िसा बोर्ड में सफल रहे थे। पिता रवि नारायण त्रिपाठी रेलवे में लोको पायलट और माता स्नेहामई त्रिपाठी गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सफलता के लिए मेहनत जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही पढ़ाई में कंसेप्ट क्लीयर होना चाहिए। मॉक टेस्ट देते रहे तो तैयारी का पता चलता जाता है। आईआईटी आईएसएम की ही माइनिंग इंजीनियरिंग में वैष्णवी बंसल को देश में तीसरा रैंक मिला है। वहीं बीआईटी सिंदरी से माइनिंग इंजीनियरिंग में ही एखलाक सरवर को ऑल इंडिया रैंक 4 मिला है। माइनिंग इंजीनियरिंग : आईआईटी धनबाद से निकिता शर्मा को रैंक 6, साहिल अकरम को रैंक 10, कुलदीप साहू को 14, ओम शांडिल्य को 51 और कुमार किष्लय को रैंक 65 मिला है। वहीं बीआईटी सिंदरी से अभिषेक सिंह को 38 और रोहन राज को रैंक 78 मिला है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग : आईआईटी धनबाद के छात्र सजल सिंघल को ऑल इंडिया रैंक 27 मिला है। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग : अनुल कुमार 14, रमेंद्र पांडेय 19, सौम्यदीप मुखर्जी 22, श्याम बाबू कामती 27, राज कुमार 29, आशीष दत्त शर्मा 33, एमएस वेंकटेश 44, रिशु सिंह 45, आदर्श पांडेय 57, आयुष प्रताप सिंह 65, हिमांशु पूनिया 74, सुदिप्ता 80, प्रियांश जैन 82, निखिल नेमनानी 88, छवि जैन 92 मेकेनिकल इंजीनियरिंग : निलोत्पल गोस्वामी 170, संस्कार शुक्ला 359, साग्निक रैंक 562 अप्लाइड जियोलॉजी : विमलेश अवस्थी रैंक 36, सौरभ गुप्ता रैंक 60, अभिनव कुमार सिंह रैंक 78, भानु प्रताप वनेश्वर 123, महानंदा सेनगुप्ता 135, संदीप राणा 142, अनिर्बन घोष 260, अरुण कृष्णा 314, अबिनाश मिश्रा 341

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *