सीहोर के कई इलाकों में हिरणों के झुंड गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हिरणों से फसलों को बचाने के लिए किसान दिन-रात अपनी खेतों की रखवाली कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं और चने की फसलें धीरे-धीरे खेतों में उगने लगी हैं। एक और जहां शीतलहर के कारण फसलों पर इसकी परतें जम रही हैं। वहीं, दूसरी ओर हिरणों के झुंड फसल चरने में लगे हुए हैं। सीहोर जिले के जमुनिया, रायपुरा, मोहली, दुपड़िया डांगी सहित कई गांवों में इन दिनों हिरणों के झुंड लगातार गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बताया जाता है कि सुबह-शाम हिरणों का झुंड अचानक खेतों में घुस जाते है और लगातार गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। किसान घनश्याम यादव ने बताया कि इस साल हिरण की संख्या कुछ ज्यादा नजर आ रही है। हिरण हेहूं और चने को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसी भी प्रकार के ध्वनि कर दिए जाने के कारण हिरण के झुंड भाग जाते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर खेतों में घुस जाते हैं।


