राजेंद्र नगर इलाके के नाले में मिले दो भ्रूण:सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस, अस्पतालों में भी पूछताछ

इंदौर में राजेंद्र नगर इलाके के नाले में रविवार को दो भ्रूण मिले हैं। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भ्रूण तेजपुर गड़बड़ी पुल के पास से मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। भ्रूण वहां कैसे आए, इसका पता लगाया जा रहा है। एक टीम सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए भी लगाई गई है। किन रास्तों से नाले तक पहुंचा जा सकता है, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। आसपास के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *