गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 फरवरी से शुरू:किसान 25 जून तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, MSP 2550 प्रति क्विंटल घोषित

राजस्थान में रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीद की प्रक्रिया 10 मार्च से 30 जून तक चलेगी। भारत सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2550 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। राज्य के किसान अपनी उपज बेचने के लिए 1 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी। किसान स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध गेहूं खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए अद्यतन जन आधार कार्ड अनिवार्य है। किसान को उसकी उपज का भुगतान जन आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए, ये सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किसान का बैंक खाता जन आधार से लिंक हो। पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पंजीकरण और खरीद संबंधी अन्य जानकारी या समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (राजकीय कार्य दिवसों में) संपर्क कर सकते हैं। खरीद संबंधी विभिन्न जानकारियां पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएंगी। राज्य में गेहूं खरीद के लिए कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी सूची विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस वर्ष भारतीय खाद्य निगम, राजफेड, तिलम संघ, नाफेड और एनसीसीएफ के साथ-साथ राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम भी गेहूं खरीद का कार्य करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *