गैंगस्टरों- तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही मान सरकार : सतनाम मठाड़ू

अमृतसर | आप जिला मीडिया इंचार्ज एवं रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सतनाम सिंह मठाड़ू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान ने ऐतिहासिक परिणाम दिए हैं। गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पंजाब की जनता के बीच एक निडर और ईमानदार नेता के रूप में उभरे हैं। सतनाम सिंह मठाड़ू ने कहा कि जहां विपक्षी दलों से जुड़े कुछ चहेते ब्लॉगर जानबूझकर तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं मान सरकार हर रोज समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ ठोस और सख्त कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *