गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की ओर से एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वॉट्सऐप कॉल और वॉयस नोट भेजकर बिजनेस को धमकाकर रुपए मांगे गए है। रंगदारी नहीं देने पर बिजनेसमैन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। अशोक नगर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- अशोक नगर के सी-स्कीम निवासी बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 30 दिसम्बर को उसके वॉट्सऐप पर अनजान इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा और राहुल रिणाऊ गैंग के बदमाश होना बताया। गैंग से संबंधित होना बताकर 5 करोड़ रुपए की मांग की। उसके बाद दोबारा 31 दिसम्बर की शाम को वॉट्सऐप कॉल पर धमकाया गया। उसके साथ ही वॉयस नोट भी वॉट्सऐप पर भेजा गया। कॉल और वॉयस नोट के जरिए डरावनी, हिंसक और आतंक उत्पन्न करने वाली लेंग्वेज में धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। रुपए नहीं देने पर बिजनेसमैन और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। अशोक नगर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन की ओर से धमकी मिलने वाले मोबाइल नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


