गैर-संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की

जालंधर| स्वास्थ्य विभाग ने 31 मार्च तक ‘गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ के तहत विशेष अभियान शुरू किया है। वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ इसे लेकर मीटिंग की। सिविल सर्जन ने एनसीडी से जुड़ी जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने एनसीडी ऐप और पोर्टल पर सभी ऑनलाइन एंट्री समय पर पूरी करने के भी निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कहा कि पात्र आबादी की 100% स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। वहीं सभी डेटा को एनसीडी पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए। इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रमन गुप्ता, जिला प्रोग्राम अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *