सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स के नतीजे आए

जालंधर | पंजाब सरकार द्वारा जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय में चलाए जा रहे सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन आई.टी. पहले सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को डायरेक्टर कम-जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी जालंधर कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क (सेवानिवृत्त) ने दी। उन्होंने आगे बताया कि बीएससी (आईटी) के पहले समेस्टर में किरणदीप कौर ने 7.88 एसजीपीए लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तनिष कौर तथा आकाशदीप सिंह ने 7.84 एसजीपीए के साथ दूसरा और 7.68 एसजीपीए के साथ करण कौशल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. हरजीत कौर, कंप्यूटर विभाग की प्रमुख प्रो. मंजीत कौर, प्रो. रवीना, सूबेदार मेजर हरजिंदर सिंह इस दौरान शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *