डीडवाना कुचामन जिले के तोषीणा में SBI के एटीएम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर बदमाश लाखों रुपये उड़ा ले गए। हालांकि अभी तक कितने रुपये को लूट हुई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। SBI के इस एटीएम को 8 महीने में दूसरी बार निशाना बनाया गया है। इससे पहले 27 अप्रेल को भी यहां बदमाशों ने तक़रीबन 19 लाख की लूट को अंजाम दिया था, इस मामले में भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आज फिर इस एटीएम को निशाना बनाया गया है और लाखों रुपये अज्ञात बदमाश उड़ा ले गए है। गैस कटर का इस्तेमाल एक बार फिर एटीएम काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया है। घटना तड़के 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। एटीएम के पास लगे कैमरे और टोल नाके पर लेगे कैमरे में सफ़ेद कलर की दिल्ली नंबरों की ब्रेजा गाड़ी नज़र आ रही है। हालांकि अभी तक एटीएम के अंदर के सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आए हैं। घटना में कितने लोग शामिल थे इसकी भी जानकारी अब तक नहीं लग पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुनखुना थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची है और तकनिकी और फोरेंसिक एक्सपेर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। सिक्योरिटी अलार्म से मिली पुलिस को सुचना घटना की जानकारी सिक्योरिटी अलार्म की वजह से पुलिस को मिली। सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिवटे होने पर बैंक मुख्यालय द्वारा खुनखुना थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस जब तक पहुंची बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। टोल नाके के सीसीटीवी में बदमाशों की कार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुचामन की तरफ भागे हैं। तोषीणा से कुचामन रोड़ के टोल नाके पर उनकी गाड़ी सीसीटीवी में कैद हुई है जहां टोलकर्मी को ड्राइविंग कर रहा व्यक्ति केश पेमेंट करता नज़र आ रहा है और उसकी पास वाली सीट पर भी एक व्यक्ति गाड़ी में नज़र आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस खुनखुना थानाधिकारी मुंशीराम बिश्नोई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, हालांकि एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी के फुटेज अभी पुलिस को नहीं मिले हैं और बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले बैंक के सीसीटीवी पर ऑइल स्प्रे किया है। आसपास लगे सीसीटीवी में भी बदमाशों के फुटेज नहीं आए हैं केवल बदमाशों की गाड़ी फुटेज में जरूर नज़र आ रही है। घटना में तीन से चार लोग शामिल होने की सम्भावना है।
एटीएम की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 27 अप्रेल की रात को भी इसी एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया था और यहां 19 लाख की लूट को अंजाम दिया था लेकिन बावजूद इसके बैंक द्वारा यहां सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया। इसीका फायदा उठाकर बदमाशों ने एक बार फिर इस एटीएम को निशाना बनाया है।
डीडवाना ASP हिमांशु शर्मा ने बताया कि घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। एटीएम में कोई गार्ड नहीं लगा हुआ है। बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल करके घटना को अंजाम दिया है। हमने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखें हैं उसमें संदिग्ध कार नज़र आ रही है जो टोल प्लाजा के फुटेज में भी नज़र आ रही है। कितनी राशि एटीएम में थी यह बैंक की टीम आने पर ही पता चल पायेगा। घटना की जानकारी मिलते ही एरिया में नाकाबंदी करवा दी गई थी।


