गैस लीक होने से 2 मकानों में आग लगी:बुझाने में 3 झुलसे, अमरवाड़ा में देर रात की घटना

अमरवाड़ा के पिपरिया राजगुरु में रविवार देर रात गैस लीक होने से दो मकान में आग लग गई, लाखों रुपए कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाते समय 3 लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें पहले अमरवाड़ा अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाया गया। अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि पिपरिया राजगुरु के रहने वाले राजेश वंशकार मकान में गैस लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी राजकुमार वंशकार के मकान तक पहुंच गई, दोनों ही मकान में आग फैल गई और यहां रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए। आग बुझाते समय 3 झुलसे
जिस समय आग लगी, परिवार के लोग सो रहे थे। धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। आग बुझाते समय राजेश वंशकार, अनीता वंशकार और अभिषेक वंशकार झुलस गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *