गैस सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग:पुराने शहर के मिश्र मोहल्ले में आग लगने से मची अफरातफरी

सवाई माधोपुर के पुराने शहर के मिश्र मोहल्ले में शनिवार को अचानक एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह दुकान मदन मोहन शर्मा की बताई जा रही है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और नगर परिषद की टीम को दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद और पुलिस से की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। यहां टीम ने करीब 15 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिससे पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली‌। वहीं आग की सूचना पर सीओ सिटी उदय सिंह मीणा मय जाब्ता कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती दौर की जांच में सामने आया कि गैस सिलेंडर की नली में लीकेज के चलते यहां यह हादसा सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *