गोंड़ समाज की बोड़ला समिति गठित, अमर सिंह अध्यक्ष बने

कवर्धा| जिला आदिवासी गोंड़ समाज सेवा समिति की ब्लॉक पश्चिम बोड़ला इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजराज टेकाम रहे। वे गोंडवाना समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त सचिव हैं। उनके नेतृत्व में समाज की सहमति से अमर सिंह खुसरो को अध्यक्ष चुना गया। नेक लाल मेरावी को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला पंचायत के सभापति राजकुमार मेरावी को समाज का प्रभारी नियुक्त किया गया। समिति गठन कार्यक्रम में गोंड़ समाज के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें कृष्ण मेरावी ग्राम पंडरिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष बिरझु मरकाम ग्राम बहना खोदरा, उपाध्यक्ष गोप सिंह धुर्वे सर्किल समनापुर, अमृत सिंह धुर्वे झलमला, जशवंत मेरावी रेंगाखार सर्किल, परसादी परते निवासपुर शामिल रहे। सचिव प्रकाश तेकाम, सहसचिव ललित कुमार धुर्वे झलमला और सह संयोजक मनोज मरकाम ने समाज सुधार की दिशा में साहसिक कदम उठाया। सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। नशा मुक्ति और समाज सुधार के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *