बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर जैविक खेती पर जोर दिया

भास्कर न्यूज | कवर्धा ग्राम ढोठमा नयापारा में रविवार को भारतीय किसान संघ सहसपुर लोहारा की मासिक बैठक हुई। बैठक हर महीने 5 तारीख को होती है, लेकिन इस बार तारीख बदलकर 4 मई रखी गई। बैठक में किसानों की समस्याओं, उनके मूलभूत अधिकारों और आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। प्रदेश स्तरीय जैविक अधिवेशन 5, 6 और 8 मई को होना है। इस दौरान जिले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। संघ पदाधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम ढोठमा नयापारा की ग्राम इकाई और किसानों की उपस्थिति संतोषजनक रही। बैठक के दौरान बताया गया कि अगली बैठक जून में ग्राम बाजगुड़ा में होगी। बैठक में प्रदेश प्रचार प्रमुख संजय साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा, तहसील अध्यक्ष मूलचंद साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, ईश्वर दास वैष्णव, परस वर्मा, प्रहलाद पटेल, बदरू पटेल, मिथलेश मरकाम, सहदेव साहू, कन्हैया जायसवाल, भगवती साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *