कोटा में आज 5 दिसंबर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने दिन की शुरुआत किशोरपुरा स्थित कायन हाउस गौशाला में गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर की। इसके बाद तलवंडी स्थित अग्रवाल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह शक्तावत ने बताया कि युवाओं ने राष्ट्र और समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में रक्तदान किया। शहर अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय गोगामेड़ी जी के त्याग, सेवा, साहस और समाजहित के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नाथावत, समाजसेवी हिम्मत सिंह हाड़ा, उपेंद्र सिंह और गौशाला चेयरमैन जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। आयोजन में दिग्विजय सिंह चंद्रावत, अंशदीप हाड़ा, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पुमांग सिंह, लक्ष्मण सिंह, शुभम सिंह, कुलदीप सिंह, मौसम हाड़ा, विजय सिंह, चंद्रदीप सिंह, विनय सिंह गौड़, गौरव सिंह चौहान और पुष्पेंद्र सिंह जोलपा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सेवा और एकता के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली।


