गोड्‌डा के सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच शुरू:घटनास्थल और गांव पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम, परिजनों से मिलकर जानकारी ली

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने अपनी सात सदस्यीय टीम के साथ गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम ने धमनी रहरबड़िया पहाड़ स्थित एनकाउंटर स्थल का दौरा किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जेपीएन चौधरी, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी और बोआरीजोर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान मौजूद रहे। परिवार से मुलाकात, तस्वीर पर अर्पित किए फूल एनकाउंटर स्थल का निरीक्षण करने के बाद आयोग की टीम ललमटिया के डकैता गांव पहुंची। यहां आशा लकड़ा ने मृतक सूर्या हांसदा के परिवार से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी जुटाई। उन्होंने हांसदा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही पत्नी, भाई, बच्चों और मां से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। बच्चों से पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उनकी पढ़ाई, रहना और भोजन स्कूल में निशुल्क था। पुलिस अधिकारियों से पूछताछ, बैठक करेगी आयोग टीम जांच के दौरान आयोग की टीम ने जिला पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। आशा लकड़ा ने कहा कि टीम अभी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में है। जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आयोग तुरंत कोई टिप्पणी नहीं करेगा। संवैधानिक शक्तियों का होगा उपयोग मीडिया से बातचीत में आशा लकड़ा ने कहा कि आयोग अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करेगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही नतीजे बताए जाएंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें कानून और विधि के अनुसार सार्वजनिक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *