कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बरही निवासी केदार पासवान बने पलामू के पीसीसी पर्यवेक्षक

हजारीबाग | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड में जिला कांग्रेस समिति अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया संगठन सृजन के तहत शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान को पलामू जिले का पीसीसी पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने पत्राचार के माध्यम से दी। इनकी नियुक्ति पर बरही के कांग्रेसियों ने बधाई दी है। इस दौरान केदार पासवान ने कहा कि संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की जड़े और मजबूत होंगी। जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि कांग्रेस पार्टी की नीति सभी तक पहुंच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *