झारखंड के गोड्डा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। घटना 24 मई की शाम की है। पीड़िता अपने एक सहयोगी के साथ महागामा से ललमटिया होते हुए करमाटांड़ की ओर पैदल जा रही थी। रास्ते में एक पुलिया के पास दो युवकों ने उन्हें रोका। उन्होंने पीड़िता के सहयोगी को धमकाकर भगा दिया। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। ललमटिया थाने में दर्ज कराई शिकायत पीड़िता ने 25 मई को अपने परिजनों के साथ ललमटिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद गांव के लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।


