रांची के फर्नीचर गोदाम में लगी आग:कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी

रांची के कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फर्नीचर दुकान सह गोदाम में आग लग गई। आग कैसे लगी अभी तो यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग धधकी हो। सूखी लकड़ियां और प्लाइवुड आदि होने की वजह से आग काफी तेजी से फैली। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। रविवार होने की वजह से इंडस्ट्रीयल एरिया में भीड़ कम रहती है। इस वजह से आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई। आग बुझाने का काम जारी है। दो साल पहले दूसरे दुकान में लग चुकी है आग दो साल पहले इसी इंडस्ट्रीयल एरिया में अप्रैल महीने में आग लग चुकी है। यह आगजनी भी फर्नीचर दुकान और गोदाम में लगी थी। हनुमान मंदिर से सटे एक बड़े फर्नीचर की दुकान के परिसर में रह रहे व्यवसायी अशोक अग्रवाल और उनके पूरे परिवार ने भागकर किसी तरह जान बचाई। ‘विकास फर्नीचर’ नाम की इस दुकान में देर रात करीब ढाई बजे आग लगी थी। फर्नीचर दुकान होने के कारण आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति यह थी कि धू-धू कर दुकान जल रही थी और लोग आग की लपटें देख डर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *