बीओआई को 5.33 करोड़ रपपए. का चूना लगाने वाले दो अफसरों पर चार्ज शीट

फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) को करोड़ों रुपए का चूना लगाने से जुड़े मामले में जांच की कार्रवाई पूरी करते हुए सीबीआई ने घोटाले में लिप्त 10 लोगों के खिलाफ सीबीआई के स्पेशल जज एस एन तिवारी की अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। जिसमें दो आरोपी बैंक के सीनियर अधिकारी भी हैं। दोनों बैंक अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा कोर्ट में फिलहाल अभियोजन स्वीकृति आदेश दाखिल नहीं किया गया है। इस वजह से कोर्ट मामले में संज्ञान आदेश पारित नहीं किया है।जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है, उसमें मुख्य आरोपी जतिन शाह है, जो ट्रस्ट डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हैं। इसके अलावा बैंक आफ इंडिया के दो अधिकारी जयकांत लाल दास और सुब्रतो हलधर तथा मयंक शाह, रोमी शाह, पंकज अग्रवाल, संजय कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव और कुमार राजेश का भी नाम शामिल है। यह मुकदमा बैंक ऑफ इंडिया के वरीय अधिकारी के लिखित शिकायत आवेदन पर सीबीआई ने दर्ज की है। अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर उल्लेख किया गया है कि जतिन शाह, मयंक शाह और रोमी शाह ने एक मत होकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर विभिन्न तरीके से बैंक ऑफ़ इंडिया से 5.33 करोड़ रु. का लोन ले लिया। जिसका भुगतान नहीं किया। उपरोक्त लिए गए कर्ज की रकम में 38 लाख का होम लोन, 1.50 करोड़ रुपए का कैश क्रेडिट लोन और 3.00 करोड़ रुपए का टर्म लोन शामिल है। एमआरआई मशीन कभी खरीदी ही नहीं गई सीबीआई ने जांच में पाया कि बैंक से कर्ज लेने के लिए मयंक साहा और रोमी साहा ने हीरा हाईट्स नाम के आवासीय भवन के चार फ्लैट को गिरवी रखा था। सीबीआई ने जांच में पाया कि एमआरआई मशीन कभी खरीदी ही नहीं गयी। लेकिन एमआरआई मशीन बेचने का कोटेशन कंप्यूटर व्यापार से जुड़े राजेश कुमार श्रीवास्तव और कुमार राकेश ने दिया था। बैंक से कर्ज लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज सीए पंकज अग्रवाल ने बनायी थी। बैंक के वैलुअर ने उसे सत्यापित किया था। साथ ही बैंक के अधिकारियों ने सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज के आधार पर कर्ज कर्ज देने की स्वीकृति भी दे दी। सीबीआई ने पाया कि रोमी साहा और उसके पति मयंक साहा ने फरवरी 2018 में बैंक ऑफ इंडिया के रिटेल बैंकिंग सेंटर पहुंच कर 38 लाख रुपए होम लोन के लिए आवेदन दिया। रिटेल बैंकिंग सेंटर ने कर्ज स्वीकृत करते हुए रातु रोड ब्रांच भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *