गोड्डा में घर में लगी आग; 8 लोग बाल-बाल बचे:कपड़े-अनाज समेत लाखों का सामान जला, आगजनी की वजह नहीं आ सकी है सामने

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के लखनपहाड़ी गांव में एक घर में आग लग गई। घटना रात करीब 10 बजे की है। घर में सो रहे बेटा, पतोहू और बच्चे समेत 8 सदस्यों को गर्मी महसूस होने पर जाग आए। तब तक पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। घर में रखे कपड़े, अनाज और जेवर सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। कपड़ा सिलाई कर गुजारा करती हैं मकान मालकिन पीड़िता शुभनारा देवी स्वर्गीय वीनू गौराय की पत्नी हैं। वह कपड़ा सिलाई कर अपना खर्च चलाती हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पथरगामा थाना को दी। थाना प्रभारी मनोहर कुमार के निर्देश पर एसआई अनिल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पीड़िता ने अभी तक थाने में कोई आवेदन दर्ज नहीं कराया है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *