पतरातू के पेट्रोल पंप में चोरी:गार्ड और मैनेजर की छुट्टी का फायदा उठा चोरों ने तोड़े 3 लॉक, 3 लाख रुपए ले उड़े

रामगढ़ जिले के पतरातू में बिना टॉकीज के पास स्थित जनक ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप में बीती रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने पेट्रोल पंप का बाहरी ताला समेत तीन मजबूत लॉक तोड़े और करीब 3 लाख रुपए की चोरी की। चोरी की जानकारी सुबह पेट्रोल पंप खोलने के दौरान हुई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। वारदात वाली रात छुट्‌टी पर था गार्ड जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के मैनेजर छुट्टी पर थे। पंप पर रोजाना गार्ड की ड्यूटी रहती है, लेकिन वारदात वाली रात गार्ड भी छुट्टी पर था। पतरातू पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। यह पेट्रोल पंप मेन रोड पर स्थित है। इसके आस-पास एनटीपीसी पीवीयूएनएल पावर प्लांट और प्रखंड सह अंचल कार्यालय है। आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की चोरी की वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *