गोड्डा जिले के देवडांड़ थाना क्षेत्र के जीतपुर बंगाली टोला चौक के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उदेश्वर राय (44) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही देवडांड़ थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। 5 घंटे सड़क रखा जाम मृतक के परिजनों ने गोड्डा-देवडाड़ मुख्य मार्ग पर करीब 5 घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है। हाईवा को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ कर गया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना के बाद फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। वहीं हाइवा को जब्त कर लिया गया है।


