शहर के अन्नपूर्णापारा गोदाम के पास अनुपयोगी झाड़ियां उग गई है। इसको साफ करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अनुपयोगी झाड़ियों में जंगली जानवर व सांप,बिच्छु छिपे रहते हैं। झाड़िया काफी समय से गोदाम के पास है। सड़क किनारे ही झाड़ियां होने के बाद भी इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस ओर भालू का विचरण भी होता है। कई बार इन झाड़ियों में भालू के होने का डर बना रहता है। वहीं अनुपयोगी झाड़ियों के कारण पानी टंकी भी छिप गई है। – हेमंत यादव, अन्नपूर्णापारा, कांकेर


