शहर का पुराना बस स्टैंड में काफी सारे दुकान हैं। इसके साथ ही काम्पलेक्स भी बनाया गया है। लेकिन यहां अक्सर किसी न किसी संगठन का धरना प्रदर्शन होता रहता है। इससे व्यवसाय प्रभावित होता है। जिस जगह टेंट लगाकर धरना किया जाता है। वहां वाहन पार्किंग की जाती है। धरना के दौरान आवागमन प्रभावित होता है। माइक से शोर कर अलग परेशान होना पड़ता है। कई बार प्रशासन से व्यापारियों ने मांग की है, कि पुराना बस स्टैंड को धरना करने के लिए अनुमति न दी जाए, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। – राधाकृष्णन मोटवानी, राजापारा वार्ड कांकेर


