गोदाम से 105 बोरी धान गायब, केस दर्ज

बैकुंठपुर | कोरिया जिले के तहसील पोड़ी-बचरा में प्रशासन की कस्टडी से 105 बोरी जब्त धान गायब होने का मामला सामने आया है। शासन की अमानत में खयानत करने के आरोप में नायब तहसीलदार ने अब पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का पत्र भेजा है। 4 दिसंबर को प्रशासन ने अवैध धान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 105 बोरी धान जब्त किया था। इस धान को ग्राम बचरा निवासी राकेश कुमार चक्रधारी के गोदाम में रखकर गीता प्रजापति को सुपुर्द किया गया था। 9 जनवरी को जब अधिकारी धान का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे, तो पूरा गोदाम खाली मिला। वहां से सभी 105 बोरियां नदारद थीं। निरीक्षण के दौरान सुपुर्दगी प्राप्तकर्ता गीता प्रजापति ने अधिकारियों से बात करने तक से इनकार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *