केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बैकुंठपुर | कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जमगहना साप्ताहिक बाजार में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वीबी राम जी कानून मनरेगा को अधिकार आधारित योजना से हटाकर सरकार की मर्जी पर चलने वाली योजना बनाने की साजिश है। यह मजदूरों के अधिकार छीनने वाला काला कानून है, जिससे गरीबों का हक प्रभावित होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब सरकार बीते वर्षों में 100 दिन का रोजगार भी सुनिश्चित नहीं कर सकी, तब 125 दिन काम देने के दावे भ्रामक हैं। नए कानून में बरसात और फसल के मौसम में काम सीमित करने का प्रावधान मजदूरों को लंबे समय तक बेरोजगार करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *