जामताड़ा | सर्खेलडीह विद्यालय में कृषि पदाधिकारी लव कुमार एवं नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडैत के नेतृत्व में गोद भराई एवं मुख जूठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


