एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने एम्बुलेंस में अवैध गांजा तस्करी करते तीन अन्तरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस टेमरी नाका में नाकेबंदी वाहनों की तलाश कर रही थी। तभी खरियार रोड ओडिसा से महासमुंद आ रही एक सफेद रंग की फोर्स कंपनी का ट्रेवलर्स एम्बुलेंस ओडी 02 एएक्स 5501 को रोका गया। वाहन चालक व अन्य दो युवक पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से 14 नग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों मे भरा 280 किलो 16 नग खाखी रंग का कार्टून में छिपाकर रखे 240 किलो गांजा मिला। मेडिकल का चिन्ह बना का हुआ पंपलेट चिपका हुआ में भरा 240 कि0 ग्राम मिला। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 520 किलो गांजा जब्त किया। इनमें आरोपी सागर वाघ पिता गोकूल, (26) निवासी जालना, महाराष्ट्र, संजीव आहिरे पिता गोकूल, (45), सुशील दामाड़े पिता कृष्णा (20) निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र शामिल हैं।


