जालंधर| श्री पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजां में स्थित गोपाल पाठशाला में चार जनवरी को श्री राधारमण प्राकट्य लीला एवं श्रीला गोपाल भट्ट गोस्वामी जी का महिमा कीर्तन श्रद्धापूर्वक आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंगद प्रभु जी ने बताया कि चार जनवरी को शाम 7 बजे, वृंदावन के श्री राधारमण मंदिर के गोसाईं, पूज्यपाद यश किशोर गोस्वामी पधार रहे हैं। मंदिर परिसर में शाम 7 से 8 बजे तक संकीर्तन एवं राधा रमण जी की लीलाओं का चिंतन होगा।


