गोबर और मिट्टी का लेप लगा लकड़ी की तस्करी

कवर्धा| सुदूर वनांचल के जंगलों में इन दिनों लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं। तस्कर कीमती पेड़ों को काटकर आरा मशीन से पल्ला बना रहे हैं। इन लकड़ी के पल्लों पर गोबर और मिट्टी का लेप लगाकर मोटर साइकिल से दिनदहाड़े खुलेआम ले जा रहे हैं। वन अमला इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्राम अमानिया, पोलमी, सेंदूरखार, बदना, बिरुलडीह, महिडबरा, घोघरा, कुशियारी, कुंडपानी, बिरजू नगर, पुटपुटा और भंगीटोला जैसे इलाकों में यह तस्करी साफ देखी जा सकती है। तस्कर जंगल से पेड़ काटकर पहले पल्ला फिर फर्नीचर बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *