गोबर पर फिसली 3 गाड़ियां टकराईं, कार सवार की मौत:सतना-मैहर रोड पर 3-4km तक पड़ा था; थाने के बाहर शव रखकर हंगामा

सतना में सड़क पर फैले गोबर पर फिसलने से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें एक कार चालक की मौत हो गई, दो लोग घायल हैं। घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजन ने मंगलवार रात कोलगवां थाने के बाहर शव रखकर करीब 1 घंटे तक हंगामा किया। पुलिस की समझाइश के बाद वे शांत हुए। हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे सतना-मैहर रोड पर हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा ट्रक गोबर लोड करके जा रहा था। उसी से गोबर सड़क पर फैला। गोबर से गाड़ियां स्लिप हो रहीं थी। आने-जाने वालों को सचेत भी किया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार गोबर में फिसल गई। पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके पीछे लगी तीसरे कार भी उनसे टकरा गई। हादसे में कार चला रहे बबलू दाहिया (46) निवासी कटिया को गंभीर चोट आई। उसे बिरला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा, बीडी झलवानी (48) और संजय झलवानी (49) निवासी सतना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए 3 तस्वीरें- थाने के बाहर शव रखकर परिजन का हंगामा
सूचना के बाद मृतक बबलू के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजन ने मंगलवार देर रात कोलगवां थाने के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद टीआई सुदीप सोनी की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। घायल बोला- 3-4 किमी तक फैला था गोबर
हादसे में घायल बीडी झलवानी ने बताया कि वह कार से मैहर से सतना आ रहे थे। करीब तीन से चार किलोमीटर तक सड़क पर गोबर और कीचड़ फैला था। इसमें कई वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। आसपास के कुछ गांव वाले टॉर्च दिखाकर वाहन चालकों को सचेत भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हमारी गाड़ी फिसल गई। हादसे की यह खबर भी पढ़ें उज्जैन में मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, VIDEO ओवरटेक कर रहे वाहन ने बिगाड़ा बैलेंस, 30 घायलों में 3 की हालत गंभीर उज्जैन के फर्नाखेड़ी गांव के नजदीक जावरा हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे की है। सामने आए वीडियो में पिकअप का बैलेंस एक अन्य वाहन ने ओवरटेक करते वक्त बिगाड़ दिया। जिससे पिकअप पलटी खा गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है….. पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *