गोरक्षा दल ने गोवंश से भरी लोडिंग टैक्सी पकड़ी:रुकवाने की कोशिश पर दौड़ाई; सूचना पर पहुंची पुलिस लेकर गई थाने

जोधपुर के बासनी इलाके में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश ले जाती एक टैक्सी को पकड़ लिया। टैक्सी में ठूंस-ठूंसकर गोवंश भरे हुए थे। इसके चलते टैक्सी में बैठे युवकों से उनकी बहस भी हो गई। बाद में विरोध बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और टैक्सी को थाने ले आई। फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। इधर इस मामले को लेकर गोसेवक संगठन के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गोसेवकों का कहना है कि बेचने के नाम पर खरीद्दार और विक्रेता साठगांठ कर बछड़ों को बूचड़खाने के लिए लेकर जा रहे थे। इसलिए इस मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि रविवार शाम को बासनी इलाके से निकल रही गोवंश से भरी लोडिंग टैक्सी को हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया। इस पर ड्राइवर ने टैक्सी भगा दी। बाद में उन्होंने टैक्सी को रुकवाया तो उसमें गोवंश की दुर्दशा देखकर टैक्सी सवार युवकों के साथ बहस हो गई। इधर मामला बढ़ते देख हिंदू संगठन से जुड़े और भी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस के पहुंचने पर टैक्सी को थाने लाया गया। फिलहाल गोवंश को एक गोशाला में छुड़वा दिया गया है। जबकि पुलिस इस मामले को लेकर बेचने वाले और खरीदार दोनों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *