गोरखपुर पावर प्लांट के पास बाइक फिसली:पति-पत्नी घायल; एक की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

घंसौर के गोरखपुर पावर प्लांट के समीप रात को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। उमरपानी निवासी रमकलाल अइयाम (45) और उनकी पत्नी गोतरमा अइयाम (40) बाइक से गोरखपुर से उमरपानी जा रहे थे। पावर प्लांट के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दंपति घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रमकलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *