गोरखपुर में इंफ्लुएंसर ने सुसाइड का पोस्ट किया-VIDEO:मेटा अलर्ट से घर पहुंची पुलिस, युवती बोली प्रैंक था…

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवती ने सुसाइड करते हुए एक वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गई। मेट के जरिए पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद लोकेशन ट्रेस करते हुए गुलरिहा पुलिस युवती के घर पहुंची। वहां जाने पर पता चला कि युवती ने दोस्तों के साथ प्रैंक किया था। उसने वीडियो बनाते समय जो गोली खाई थी, वह जहर नहीं, बल्कि मेंटोश की गोली थी। गुलरिहा पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। युवती ने भी भविष्य में ऐसी गलती न करने का विश्वास दिलाया। अब विस्तार से जानें पूरा मामला
बिहार के गोपालगंज जिले जिले की रहने वाली एक युवती गुलरिहा क्षेत्र में किराये का मकान लेकर होटल में शेफ का काम करती है। इसके साथ ही वह यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर वीडियो पोस्ट करती रहती है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे पुलिस को मेटा से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती अपने हाथ में एक दवा दिखाती है और फिर उसे खाकर पानी पी लेती है। बैकग्रांउड में एक दर्द भरा गाना भी लगा हुआ है। पोस्ट में उसने दोस्तों को लिखा है कि “अगर हम मर जाएं तो कोई यह मत कहना क्यों मरे हैं, वैसे सोच लेना कि मैं किस वजह से मेरी हूं”। वीडियो पोस्ट होते ही मेटा एआई ने गोरखपुर पुलिस को अलर्ट किया। लोकेशन को ट्रेस करते हुए हल्का दरोगा राहुल कुमार अपने साथी कांस्टेबल संदीप यादव के साथ पहुंचे तो युवती अपने कमरे में मिली। उसने पूछताछ में बताया कि वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। इसके साथ ही वह एक होटल में शेफ का काम करती है। दोस्तों से प्रैंक करने के लिए उसने यह वीडियो बनाई थी। वीडियो में जो चीज दवा जैसी दिख रही है वह असल में मेंटोश की गोली थी। पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *