अंबिकापुर | गोरखपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। यह कार्य 27 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक चलेगा। इसके चलते कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। गोरखपुर स्टेशन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम होगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 24 अप्रैल और 1 मई को दुर्ग से रवाना होने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 अप्रैल और 3 मई को नौतनवा से रवाना होने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 25 अप्रैल और 3 मई को दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 27 अप्रैल और 5 मई को नौतनवा से रवाना होने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।


