गोरखपुर के पक्की बाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर पूर्व छात्र सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के पहले बैच के छात्र सहित पूर्व छात्र गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मौजूद रहें। इस भव्य सम्मलेन में विद्यालय के अन्य पूर्व छात्र भी बड़ी संख्या में मौजूद रहें। इस दौरान सूर्य नमस्कार और स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं अपने पुराने दोस्तों और स्कूल के टीचर से मिल कर सभी ने खुशी जाहिर की। हर व्यक्ति के उत्थान से भारत का उत्थान ‘पूर्व छात्र सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए प्रान्त प्रचारक रमेश ने कहा कि भारत का उत्थान तब होगा जब भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान होगा। अपनों के साथ अपनों के लिए जीने का प्रयास हर व्यक्ति को करना होगा। पूर्व छात्र हमारी पूंजी हैं। शिशु मंदिर की सोच ये नहीं है कि मशीनी मानव पैदा करें
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के पूर्व छात्र गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिशु मंदिर की सोच ये नहीं है कि मशीनी मानव पैदा करें, बल्कि उनका उद्देश्य ये है कि विवेकानन्द जैसे वीरों को तैयार करे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के पूर्व छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं कि शिशु मंदिर मे मेरी प्राथमिक शिक्षा हुई। हमें भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाना होगा
डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत व विद्यालय के पूर्व छात्र ने कहा कि लॉर्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति को भूल करके हमें भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाना होगा। हमें किसी खींची हुई लकीर को मिटाना नहीं है बल्कि उसे बड़ी लकीर खींचनी है। शिशु मंदिर के छात्र अनेक क्षेत्रों में बहुत आगे विद्यालय के पहला बैच 1952 के छात्र रहे लक्ष्मी नारायण मालवीय ने कहा कि मेरे भीतर जो शिक्षा व संस्कार हैं, वे शिशु मंदिर की ही देन हैं, उसके लिए मैं सरस्वती शिशु मंदिर को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने जहां तक देखा है शिशु मंदिर के छात्र अनेक क्षेत्रों में बहुत आगे हैं। ‘पूर्व छात्र रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डा. सूर्यकांत त्रिपाठी, समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव, डा. शार्दुलम चेस्ट रोग विशेषज्ञ, शिक्षा जगत से विष्णु कांत द्विवेदी और डा. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, अमृता को ‘पूर्व छात्र रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। अतिथि परिचय डा. सृजन श्रीवास्तव के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावकी साक्षी सिंह ने रखी। आभार ज्ञापन राजेश श्रीवास्तव, संचालन आस्था सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांश पटेल, तनिष्क, अग्रवाल विकास कुमार पाठक सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के शारीरिक प्रमुख दीपेंद्र के निर्देशन में अरविंद दुबे, रवि नारायण, शैल यादव के सहयोग से स्वदेशी संकल्प दौड़ और सूर्य नमस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के पूर्व वर्तमान छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोरखपुर महानगर दक्षिण के जिला प्रचारक मनीष, विद्यालय के प्रबंधक संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष महेश गर्ग, पुनीत पाण्डेय, प्रांजल दुबे, आदित्य शुक्ला, रोहित कुमार, अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे। सभी अपने सहपाठियों और आचार्यों से मिल कर बेहद प्रसन्न दिखे। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा।


