गोलमुरी में केबुल कंपनी में आग लगने से मचा हड़कंप:दमकल की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, आसपास के क्षेत्रों में फैला धुआं

गोलमुरी स्थित वर्षों से बंद पड़ी केबुल कंपनी में रविवार की शाम भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम चार बजे से कंपनी में आग लगी थी। लेकिन बार-बार सूचना देने के बाद भी प्रशासन और पुलिस एक्टिव नहीं हुई। रात करीब 7 बजे दमकल की गाड़ी पहुंची। इधर, कंपनी के आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल गया, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जता रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *