जौरा पुलिस ने बीती 6 नवंबर को पगारा रोड पर अंडा ठेला संचालक बल्लू खान के ठेले पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ भूत सिकरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अंडा खाकर ठेले वाले के पैसे नहीं दिए और उसे डराने के लिए फायरिंग की थी। घटना में अभिषेक सिकरवार भी शामिल था।पुलिस ने आज आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया और जौरा कस्बे में जुलूस निकाला। इसके बाद आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन किया गया। इससे घटना की पूरी पड़ताल की गई और तमाम सबूत जुटाए गए। फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार जौरा थाना टीआई दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और इलाके में उसकी कई वारदातें दर्ज हैं। अंडे के ठेले पर फायरिंग की यह घटना इसी का हिस्सा थी। पुलिस की सतर्क कार्रवाई और रिक्रिएशन से मामले की पूरी कहानी सामने आई। गिरफ्तार आरोपी के अलावा अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही।


