गोल्डन क्लॉथ मार्केट सुल्तानविंड गेट में फुटपाथ और गलियों पर अवैध कब्जे, गुजरना मुश्किल

भास्कर न्यूज | अमृतसर गोल्डन क्लॉथ मार्केट सुल्तानविंड गेट में दुकानदारों की ओर से निजी स्वार्थ के लिए अवैध रूप से फुटपाथ पर कब्जे किए जा रहे हैं। इससे शॉपिंग करने आते लोगों को और राहगीरों को वहां से निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाकावासियों ने बताया कि कई दुकानदारों की ओर से फुटपाथ वाली जगह पर 15 से 20 फुट कब्जा कर लिया जाता है। जबकि यह फुटपाथ राहगीरों और खरीदारी करने आते लोगों के लिए बनाए गए हैं। इस संबंध में नगर निगम को कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन बावजूद इसके यहां पर कोई भी समाधान देखने को नहीं मिलता है। वहीं फुटपाथ के अलावा यहां से निकलती गलियों में भी अवैध रूप से सामान लगा लिया जाता है जिससे चौड़ी गली समान लगने के बाद संकरी हो जाती है। लोगों ने निगम से मांग की है कि अवैध रूप से काम करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने कहा कि दुकानदारों की ओर से पहले भी शिकायतें मिली थी कि कुछ दुकानदार फुटपाथ और गलियों में कब्जा कर रहे हैं। उस समय भी दुकानदारों को चेताया गया था। निजी स्वार्थ के लिए अवैध कब्जा करने वालों पर सुबह कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ पर अवैध कब्जा। गलियों में रखा गया सामान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *