गोल्ड लोन के नाम पर बैंक से धोखाधड़ी:31 ग्राम सोने को 119 ग्राम बताकर लिया लोन, एसबीआई ने दर्ज कराई FIR

गोल्ड लेान लेने के लिए सोने की मात्रा को बढ़ाचढ़ा कर बताने का एक ओर मामला सामने आया है। अब बीकानेर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गोगागेट ब्रांच ने एक महिला सहित दो जनों पर धोखाधड़ी करके बैंक से लोन लेने का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। एसबीआई के गोगागेट ब्रांच मैनेजर प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है कि पिंकी सोनी और ओमप्रकाश सोनी ने बैंक से तीन लाख 75 हजार रुपए का एक लोन लिया था। इसके लिए बैंक में 119 ग्राम सोना रखा गया। पिंकी सोनी के इस लोन के लिए असेसमेंट करने वाले ओम प्रकाश सोनी ने गलत रिपोर्ट पेश की। जिस सोने को 119 ग्राम बताया गया, उसका शुद्ध भार महज 31 ग्राम था। पिंकी सोनी के सोने की कीमत पांच लाखदस हजार 899 रुपए आंकी गई थी, जो हकीकत में इतनी नहीं थी। अब पुलिस ने जेलवेल टंकी के पास रहने वाली पिंकी और जे.के. ज्वैलर्स के ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस तरह के कई मामले पहले भी दर्ज हो चुके हैं। कोतवाली और जयनारायण व्यास कॉलोनी में पहले से इस तरह के मामलों की छानबीन चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *