कोटपूतली के ग्राम गोवर्धनपुरा में यादव समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव (गिरदावर) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधान बनवारी लाल यादव और उपसरपंच अरविंद यादव सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कई परंपराओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया बैठक में सर्वसम्मति से कई परंपराओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। इनमें बेटा-बेटी के जन्म पर छठी की परंपरा पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। इसके अलावा, मृत्युभोज पर 12 दिनों तक नाश्ते पर रोक लगाई गई है। गंगा पूजन के दौरान लोई, कपड़े और बर्तन लाने जैसे अनावश्यक खर्चों पर भी पाबंदी लगाई गई। सामाजिक कार्यक्रमों में शराब और हुक्का के सेवन पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया। डीजे बजाने पर पूर्णतया पाबंदी लगाई गई है, साथ ही शादी-ब्याह में दहेज (दिखावा) पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला हुआ। समाज ने गांव की लाइब्रेरी में अधिक से अधिक सहयोग करने, सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने और गांव-ढाणियों तक शिक्षा, स्वास्थ्य व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर एडवोकेट रामचंद्र यादव, मुकेश यादव, एडवोकेट महेश यादव, पूर्व पार्षद बाबूलाल यादव, बंशीधर पीटीआई, रघुवीर सिंह यादव, उमराव पहलवान, बिल्लू यादव, पूर्व सरपंच इंद्रराज यादव, कैप्टन रोहिताश, रमेश यादव, राजेंद्र यादव जगदीशपुरा और बाबूलाल देवता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


