गोवा एक्सप्रेस का बुरहानपुर में ठहराव मंजूर:रेलवे बोर्ड ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को फोन पर दी जानकारी

बुरहानपुर जिले के रेल यात्रियों के लिए गोवा एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर कर लिया गया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की लगातार मांग और प्रयासों के बाद यह स्वीकृति मिली है। रेल मंत्रालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने मोबाइल पर सांसद पाटिल को इसकी जानकारी दी। मध्य रेल क्षेत्रीय रेल समिति के सदस्य मनोज सोनी और पंकज नाटानी ने गुरुवार को बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले तीन सालों में खंडवा और बुरहानपुर में 14 ट्रेनों के ठहराव स्वीकृत करवाए हैं। इसके अतिरिक्त, नेपानगर में कोरोना काल में बंद हुई अधिकांश ट्रेनों को भी पुनः ठहराव दिलाया गया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लगातार उठा रहे थे। तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए रेल विभाग पहले इस ठहराव को देने में असमर्थता जता रहा था, लेकिन सांसद पाटिल अपनी मांग पर अड़े रहे। पिछले पखवाड़े, सांसद पाटिल ने नई दिल्ली में रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्होंने मंत्री से इस ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति देने का आग्रह किया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बाद में सांसद पाटिल को फोन कर बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें बधाई दी है और गोवा एक्सप्रेस के बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। आगामी कुछ दिनों में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। सांसद पाटिल ने बताया कि गोवा एक्सप्रेस के बुरहानपुर में ठहराव से खंडवा और बुरहानपुर के अप-डाउनर्स को अधिक सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *