शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) जगदलपुर बस्तर के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रहा है। सोमवार 12 जनवरी को ITI परिसर में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। आईटीआई पास उम्मीदवारों का पंजीयन, कंपनियों का रजिस्ट्रेशन और चयन, सब कुछ एक ही जगह होगा। करीब 18 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी। क्या होगा कैंप में ? बड़ी कंपनी करेगी भर्ती इस प्लेसमेंट कैंप का मुख्य आकर्षण देश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी (मुंबई) की तरफ से भर्ती प्रक्रिया रहेगी, केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इसके बाद अप्रेंटिसशिप अवधि में 18 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।


