गोवा से शादी में आई प्रोफेसर महिला के आभूषण चोरी:दोस्त के बेटे की शादी में आई थी इंदौर के रिसोर्ट, बैग ले गया बदमाश

इंदौर में अपनी सहेली के बेटे के शादी के फंक्शन में आई गोवा की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर का आभूषण से भरा पर्स चोरी हो गया। मामले में महिला ने बुधवार को थाने आकर एफआईआर कराई है।
कनाडिया पुलिस ने बताया कि 62 साल की नीलिमा सावंगीकर निवासी रिसारा एगीगेट नियर करण झलेम जंक्शन गोवा सहेली के बेटे की शादी के चलते इंदौर आई थी। भंडारी रिसोर्ट पर बुधवार को तिलक का प्रोग्राम था। वह एक कुर्सी पर बैठी थी। नजदीक की कुर्सी खाली होने के चलते वहां अपना पर्स रख दिया। पीछे बैठे एक लड़के ने ध्यान भटकने पर पर्स चुरा लिया। पर्स में सोने की चेन, नेकलेस, सोने का लॉकेट, दो सोने के झुमके, करीब 14 हजार रुपए नकदी ओर मोबाइल था। नीलिमा के मुताबिक बाद में पर्स भंडारी रिसोर्ट की पार्किग में पड़ा मिला। वह खाली थी। स्टाफ को जानकारी देने के बाद थाने आकर एफआईआर की गई। पुलिस को सीसीटीवी में एक चोर पर्स उठाते हुए दिखा है।
पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
होस्टल में घुसा चोर
कनाडिया में भी एक होस्टल में घुसकर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को आसिफ खान निवासी सर्वानंद नगर की शिकायत पर अज्ञात चोरी के मामले में एफआईआर की है। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से अज्ञात बदमाश ने एक लैपटाॅप,चांदी की चेन और पर्स में रखे रुपए चुराकर ले गया। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *